Gaya News : कुंदरी जंगल में 1.41 एकड़ में लगी अफीम की फसल की गयी नष्ट

Gaya News : बोधिबिगहा थाना क्षेत्र की काचर पंचायत अंतर्गत कुंदरी के जंगल में लगभग 1.41 एकड़ वन विभाग की भूमि में लगी अफीम की फसल को सुरक्षा बलों व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को नष्ट किया गया.

डुमरिया. बोधिबिगहा थाना क्षेत्र की काचर पंचायत अंतर्गत कुंदरी के जंगल में लगभग 1.41 एकड़ वन विभाग की भूमि में लगी अफीम की फसल को सुरक्षा बलों व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को नष्ट किया गया. यह कार्रवाई एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर बोधिबिगहा थाने की पुलिस, एक्साइज विभाग, वन विभाग, एसएसबी-29 वीं वाहिनी ने संयुक्त रूप से की. इस संबंध वन विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि बोधिबिगहा थाना क्षेत्र के जंगलों में अवैध रूप से अफीम की खेती होने की सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर शनिवार को कुंदरी के जंगल में वन विभाग के 1.41 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर के द्वारा नष्ट किया गया. अभी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. वहीं अफीम की खेती करनेवालों को भी चिह्नित किया जा रहा है. उसमें शामिल लोगों को चिह्नित कर उसके ऊपर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >