म्यांमार के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया में बदला ट्रैफिक प्लान, जानिए नई रूट

Gaya News: म्यांमार के राष्ट्रपति के बोधगया दौरे को लेकर शनिवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी, प्रशासन ने वैकल्पिक रूट जारी किया.

Gaya News: (कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट) म्यांमार के राष्ट्रपति के शनिवार को बोधगया दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. प्रशासन द्वारा कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

जारी निर्देश के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक एयरपोर्ट से पहले पांच नंबर गेट, हवाई अड्डा, टेकुना फार्म, दोमुहान, नोड वन, महाबोधि मंदिर, पचहट्टी और बकरौर स्थित मतंगवापी के सुजाता मंदिर तक जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गयी है. इसके अलावा नोड वन से वेलकम होटल और महाबोधि मेडिटेशन सेंटर तक भी आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.

वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन

प्रशासन ने गया-बोधगया के बीच यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है. वाहन चालक शेरघाटी-चेरकी-गुलरियाचक-सिकरिया मोड़ मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

Also Read: सरकारी जमीन पर गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, बिहार सरकार लाने जा रही नया कानून, मंत्री ने क्या-क्या बताया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >