बेलागंज में भीषण आग लगी, ऑटो-बाइक समेत अनाज और नकदी जलकर राख

Gaya News: बेलागंज थाना क्षेत्र के जफरा टोला शुकरन बीघा गांव में देर रात लगी भीषण आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया.

Gaya News: बेलागंज थाना क्षेत्र के जफरा टोला शुकरन बीघा गांव में देर रात लगी भीषण आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया. आग की चपेट में आने से एक ऑटो वाहन, एक मोटरसाइकिल, खाने का अनाज और करीब पांच हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

देखते ही देखते फैल गई आग

पीड़ित अशोक प्रसाद ने बताया कि देर रात अचानक घर के पास आग की लपटें उठने लगीं. जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल गई और ऑटो व मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

रोजी-रोटी पर संकट

अशोक प्रसाद ने बताया कि ऑटो चलाकर ही उनका परिवार चलता था. वाहन जल जाने के कारण अब परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद बेलागंज थाना पुलिस को अवगत कराया गया. पीड़ित द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ALSO READ: सीवान में सड़क हादसा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, घर में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Karuna Tiwari

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >