लुधियाना की फैक्ट्री में 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरा व्यक्ति, इलाज के दौरान हुई मौत

Gaya News: पंजाब के लुधियाना स्थित एक फैक्ट्री में हादसे के बाद घायल हुए गया के प्रवासी मजदूर दिनेश प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई. गांव में शोक है.

इमामगंज से निर्भय पांडेय की रिपोर्ट
Gaya News: गया जिले के डुमरिया प्रखंड के नंदई गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की पंजाब में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र दिनेश प्रसाद के रूप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

35 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से हुआ था गंभीर रूप से घायल

मृतक के फुफेरे भाई अभिनंदन कुमार ने बताया कि दिनेश प्रसाद पंजाब के लुधियाना जिले के हामड़ा स्थित एक कार्टून फैक्ट्री में काम करते थे. बीते 30 मई को फैक्ट्री में काम करने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे करीब 35 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था इलाज

दुर्घटना के बाद फैक्ट्री कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया. पहले उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. वहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई.

गुरुवार को गांव पहुंचेगा शव

परिजनों के अनुसार, दिनेश प्रसाद का शव गुरुवार को उनके पैतृक गांव नंदई पहुंचने की संभावना है. शव आने की सूचना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुआवजा और सरकारी सहायता की मांग

ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है. उनका कहना है कि दिनेश परिवार के कमाने वाले प्रमुख सदस्य थे और उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है.

Also Read: कृषि मंत्री विजय सिन्हा के दौरे से पहले गया में किसानों का हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >