Gaya News : भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Gaya News : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी

Gaya News (सुनील कुमार) : बाराचट्टी थाना क्षेत्र से होकर गुजरी जीटी रोड 71 माइल के समीर दो वाहनों की टक्कर में चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार टायर दुकान पर खड़ी ट्रक में पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए.

चालक को आ गई नींद और हो गया हादसा

जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेजा गया है. पिकअप गाड़ी कोलकाता से मछली लेकर आ रही थी. समझा जाता है कि पिकअप गाड़ी के चालक को नींद आ गई और इसी में उसने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. पुलिस संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

Also Read : बेगूसराय में 15 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, शातिर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >