पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोंच प्रखंड के उतरेंन पंचायत स्थित रानी बीघा गांव में पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

Gaya News: (श्रीनिवास) कोंच प्रखंड के उतरेंन पंचायत स्थित रानी बीघा गांव में पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

पति-पत्नी के विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार रानी बीघा गांव निवासी रामकृत दास के पुत्र रविरंजन दास का घर में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था. परिजनों का कहना है कि इसी तनाव में आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

गंभीर हालत में गया मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में रविरंजन दास को इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया.

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद रानी बीघा गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविरंजन दास मिलनसार स्वभाव का युवक था और गांव में सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: बोधगया में उपेंद्र यादव हत्याकांड से सनसनी, पत्नी ने 25 लोगों पर दर्ज कराया हत्या का मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >