Gaya News : कई डीएसपी का हुआ तबादला

Gaya News : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई डीएसपी के तबादले से प्रशासनिक हलचल तेज

Gaya News (रौशन कुमार) : गया जी जिले के साइबर डीएसपी साक्षी राय, शेरघाटी डीएसपी टू अजय कुमार और पुलिस लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह का तबादला सरकार ने शनिवार की देर रात कर दिया गया है. वहीं दो दिन पहले तबादला किये गये बथानी डीएसपी सुरेंद्र सिंह का ट्रांसफर अगले आदेश तक रोक दिया गया है. सुरेंद्र सिंह फिलहाल बथानी डीएसपी के पद पर बने रहेंगे. वहीं, इमामगंज डीएसपी के पद पर नये डीएसपी की पोस्टिंग कर दी गयी है.

साइबर डीएसपी साक्षी राय का भी हुआ तबादला

जानकारी के अनुसार, साइबर डीएसपी साक्षी राय का तबादला बेगूसराय बीएमपी आठ में कर दिया गया है. इनके स्थान पर बेगूसराय के रहनेवाले अब्दुल रहमान दानिश की पोस्टिंग साइबर डीएसपी गया जी केपद पर कर दी गयी है. अब्दुल रहमान दानिश सारण जिले में प्रशिक्षु डीएसपी के पद पर तैनात थे. वहीं, शेरघाटी डीएसपी टू अजय कुमार का तबादला राजगीर पुलिस एकेडमी में हुआ है. इनके स्थान पर समस्तीपुर के रहनेवाले राजन कुमार की पोस्टिंग शेरघाटी डीएसपी टू के पद पर की गयी है. राजन कुमार फिलहाल साइबर क्राइम जमुई में पोस्टेड हैं.

पुलिस लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह पटना के नए ट्रैफिक डीएसपी

वहीं, पुलिस लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह का तबादला पटना ट्रैफिक डीएसपी के पद पर हुआ है. इनके स्थान पर रोहतास के रहनेवाले ललित मोहन सिंह की ट्रैफिक डीएसपी गया जी के पद पर पोस्टिंग की गयी है. ललित मोहन सिंह फिलहाल पटना ट्रैफिक डीएसपी के पद पर तैनात हैं.

इमामगंज के डीएसपी बनाए गए धीरज कुमार

पश्चिमी चंपारण के रहनेवाले धीरज कुमार को इमामगंज का डीएसपी बनाया गया है. धीरज कुमार फिलहाल शेखपुरा जिला में डीएसपी मुख्यालय के पद पर तैनात हैं.

Also Read : Aurangabad News : हसपुरा में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति पर मारपीट का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >