जिले की मंडी में भाव : सेब और केले हुए महंगे, जानें मेवे, मसाले और फलों के दाम

खुदरा बाजार में कुछ फलों और मेवों की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. आप बाजार जा रहे हैं, तो दामों पर नजर जरूर डाल लें.

Gaya News : नीरज कुमार की रिपोर्ट. सर्राफा बाजार में निवेश करने वालों और शादियों की खरीदारी करने वालों को आज एक बड़ा झटका लगा है. सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिला है, जिससे दोनों कीमती धातुएं ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. बाजार में 24 कैरेट सोना जहां 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू रहा है, वहीं शुद्ध चांदी भी 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इसके साथ ही खुदरा बाजार में कुछ फलों और मेवों की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. अगर आप आज बाजार जाने का मन बना रहे हैं, तो प्रमुख मंडियों के इन ताजा और बदले हुए दामों पर एक नजर जरूर डाल लें.

प्रमुख मंडियों के ताजा भाव

सर्राफा बाजार

कीमती धातुओं के भाव में आई इस तेजी के बाद आज के दाम इस प्रकार हैं:

  • सोना (24 कैरेट): लगभग 1.45 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
  • शुद्ध चांदी: लगभग 2.25 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

सूखे मेवे

  • काजू: 900 – 950 रुपये
  • किशमिश: 500 – 550 रुपये
  • मखाना: 1100 – 1150 रुपये
  • अखरोट (गिरी): 1100 – 1150 रुपये
  • बादाम (गिरी): 850 – 900 रुपये
  • पिस्ता सादा (बिना छिलका): 2650 – 2750 रुपये
  • पिस्ता (साल्टेड, छिलके के साथ): 1300 – 1350 रुपये
  • सूखा नारियल: 500 रुपये

मसाले और खाद्य तेल

वस्तुभाव (प्रति किलो / पैकेट)
छोटी इलायची3300 – 3550 रुपये
बड़ी इलायची2700 – 2750 रुपये
लौंग900 – 950 रुपये
गोलकी (काली मिर्च)800 – 850 रुपये
दालचीनी750 – 800 रुपये
जीरा325 – 350 रुपये
सौंफ300 – 350 रुपये
लाल मिर्च250 – 300 रुपये
धनिया200 – 225 रुपये
हल्दी200 – 225 रुपये
पीली सरसों100 – 120 रुपये
मेथी100 रुपये
सरसों तेल180 – 190 रुपये (प्रति 1000 ML पैकेट)
रिफाइंड ऑयल145 – 155 रुपये (प्रति 750 ML पैकेट)

(अन्य विशेष मसाले: जावित्री- 3600 रुपये, कबाबचीनी- 3500 रुपये, जायफल- 1750 रुपये और शहजीरा- 1700 रुपये प्रति किलो.)

ताजे फलों के दाम

  • सेब: 260 – 280 रुपये प्रति किलो
  • अंगूर (हरा): 300 – 350 रुपये प्रति किलो
  • अनार: 280 – 300 रुपये प्रति किलो
  • संतरा: 180 – 220 रुपये प्रति किलो
  • कीवी: 120 रुपये (प्रति 3 पीस)
  • आम: 50 – 120 रुपये प्रति किलो
  • जामुन: 80 – 120 रुपये प्रति किलो
  • अमरूद: 80 – 100 रुपये प्रति किलो
  • लालमी: 70 – 80 रुपये प्रति किलो
  • केला: 60 – 70 रुपये प्रति दर्जन
  • पपीता: 50 – 60 रुपये प्रति किलो
  • खीरा: 40 – 50 रुपये प्रति किलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >