गया की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुए बच्चे, 'धरोहर यात्रा' में दिखा संस्कृति और इतिहास का अनोखा संगम

Gaya News: शहर की पौराणिक धरोहरों को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार की सुबह कला ज्योति के बैनर तले भव्य धरोहर यात्रा निकाली गई.

Gaya News: (गया से नीरज कुमार की रिपोर्ट) शहर की पौराणिक धरोहरों को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार की सुबह कला ज्योति के बैनर तले भव्य धरोहर यात्रा निकाली गई. टिल्हा धर्मशाला से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों से गुजरते हुए गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

टिल्हा धर्मशाला से निकली धरोहर यात्रा

कार्यक्रम “गया शहर और यहां के पौराणिक धरोहरों को पहचानो” अभियान के तहत आयोजित किया गया. यात्रा की शुरुआत टिल्हा धर्मशाला से हुई, जहां से बच्चे और आयोजक ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण पर निकले. कला ज्योति संस्था के सचिव शंभू सुमन ने बताया कि धरोहर यात्रा का पहला पड़ाव मिनिस्ट्रियल क्लब ग्रियेशन कूप के पास हुआ.

पौराणिक भवनों का कराया गया अवलोकन

यहां बच्चों को कुएं के ऐतिहासिक महत्व और उससे जुड़े इतिहास की जानकारी दी गई. धरोहर यात्रा के दौरान बच्चों ने शहर के कई पुराने और ऐतिहासिक भवनों का अवलोकन किया. आयोजकों ने इन धरोहरों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी आयोजित

संस्था के सचिव ने बताया कि यात्रा के दौरान जिन पौराणिक भवनों को बच्चों ने देखा, उन पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. बेहतर पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. धरोहर यात्रा के माध्यम से बच्चों को अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया.

Also Read: गया में विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >