Gaya News : गया जी में गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, निगरानी और जांच अभियान तेज

Gaya News :गया जी. जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच व अनुश्रवण किया जा रहा है.

Gaya News :गया जी. जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच व अनुश्रवण किया जा रहा है. एसडीओ और डीएसपी की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर सरकारी दर से अधिक मूल्य पर गैस सिलेंडर बेचने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही गैस वितरण की निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है. प्रशासन की ओर से सभी गैस वितरक एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के पश्चात समय पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करें. गैस गोदामों से घरेलू गैस की डिलीवरी करने के भी निर्देश जारी किये गये हैं.

सिलेंडर वितरण के आंकड़े जारी

जारी आंकड़ों के अनुसार, 20 मई 2026 को गया जिले में बीपीसीएल द्वारा 813, आइओसीएल द्वारा 4295 तथा एचपीसीएल द्वारा 1436 सिलेंडरों का वितरण किया गया. 15 मार्च 2026 से 20 मई 2026 तक बीपीसीएल द्वारा 3,27,261, आइओसीएल द्वारा 2,75,829 तथा एचपीसीएल द्वारा 1,04,088 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है.

शिकायतों का त्वरित निबटारा और हेल्पलाइन व्यवस्था

जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 लगातार संचालित है. 20 मई 2026 तक प्राप्त कुल 2174 शिकायतों में सभी शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न गैस कंपनियों के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं. इंडेन के लिए 1800-2333-555, भारत गैस के लिए 1800-22-4344 तथा एचपी गैस के लिए 1800-2333-555 पर संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने या वितरण में किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0631-2222253 पर शिकायत दर्ज कराएं.

पीएनजी कनेक्शन और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता

जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन का विस्तार भी जारी है. 19 मई 2026 तक 2308 घरों में पीएनजी कनेक्शन लगाये गये थे, जो 20 मई 2026 तक बढ़कर 2312 हो गये हैं. नागरिक ऑनलाइन माध्यम या मोबाइल नंबर 8588662308 पर संपर्क कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं. प्रशासन ने जिले में पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: GAURI SHANKAR RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >