क्रांतिकारी नेता विजय यादव की चौथी पुण्यतिथि में उमड़ा जनसैलाब, कई जिलों से पहुंचे सैकड़ों लोग

Gaya News: लुटुआ पंचायत के बाबूरामडीह गांव में सोमवार को क्रांतिकारी नेता विजय यादव की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई.

Gaya News: (बांकेबाजार से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट)

लुटुआ पंचायत के बाबूरामडीह गांव में सोमवार को क्रांतिकारी नेता विजय यादव की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल और पलामू सहित कई जिलों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

गरीबों और शोषितों की आवाज थे विजय यादव

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विजय यादव ने हमेशा गरीबों, मजदूरों और शोषित वर्ग की आवाज बुलंद की. उन्होंने समाज के कमजोर तबके के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया. वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

पुण्यतिथि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता

कार्यक्रम में रवि कुमार भास्कर, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, पुत्र सोनू कुमार, राहुल कुमार, मुखदेव यादव और मुखिया जितेंद्र यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने विजय यादव के योगदान को याद करते हुए उन्हें जननेता बताया.

श्रद्धांजलि सभा में दिखी लोगों की भावनात्मक जुड़ाव

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान लोगों में विजय यादव के प्रति गहरा भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला. श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में न्याय और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा.

Also Read: घर के दरवाजे में उतरा मौत का करंट, गया में माँ-बेटे के साथ बड़ा हादसा, हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >