Gaya News : एसी फटने से लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान

Gaya News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दिघी तालाब रोड साईं मंदिर के पास स्थित रामजी यादव के घर में लगे एसी अचानक फटने से आग लग गयी

गया जी. सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दिघी तालाब रोड साईं मंदिर के पास स्थित रामजी यादव के घर में लगे एसी अचानक फटने से आग लग गयी. इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. अग्निशमन विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत अग्निशमन की तीन गाड़ी घटनास्थल पर भेज कर आग बुझाने का काम किया गया. करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान घर में रखें दो घरेलू कुकिंग गैस सिलिंडर को भी घटनास्थल से बाहर निकाला गया ताकि आग और अधिक नहीं फैल सके. उन्होंने बताया कि आग बुझाने के क्रम में करंट रिटर्न आने से अग्निशमन कर्मियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी. उन्होंने बताया कि आग बुझाने में देरी होती तो आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >