गया जिले के बेलागंज सहयोग शिविर में आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा, जिला प्रभारी सचिव ने किया उद्घाटन

Gaya News: गया जिले के बेलागंज में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से प्राप्त 142 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला प्रभारी सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, जहां ग्रामीणों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया.

Gaya News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट)
गया जिले के बेलागंज प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला प्रभारी सचिव, कमिश्नर और आईजी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

142 आवेदनों का मौके पर समाधान

खनेटा पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पथरा में आयोजित शिविर में कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका ऑन-द-स्पॉट निपटारा कर दिया गया. यह शिविर बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया था.

विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन

शिविर में राजस्व, पेंशन, आवास योजना, शौचालय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली, पीएचईडी, निर्वाचन और कृषि विभाग से जुड़े आवेदन शामिल थे, जिनका तुरंत समाधान किया गया.

अधिकारियों ने बांटे योजनाओं के लाभ

इस अवसर पर अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ भी ग्रामीणों के बीच वितरित किए. जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि ऐसे शिविरों से जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है.

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

कार्यक्रम में एडीएम, डीएसपी, बीडीओ, अंचलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रखंड स्तरीय कर्मी मौजूद रहे. सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया.

ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज में 1 से 3 जुलाई तक ओरिएंटेशन प्रोग्राम, नई छात्राओं को मिलेगा कॉलेज जीवन का पूरा परिचय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >