गया में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम की खेती कर रहे 2 आरोपित गिरफ्तार

डुमरिया-छकरबंधा थाना पुलिस ने अवैध अफीम की खेती से जुड़े एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस और एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Gaya News: (गया से मनोज मिश्रा) डुमरिया-छकरबंधा थाना पुलिस ने अवैध अफीम की खेती से जुड़े एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस और एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार आरोपित अवैध अफीम की खेती कर रहे थे.

पुलिस ने दो आरोपित को किया गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एसटीएफ और छकरबंधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कांड संख्या 3/26 एनडीपीएस एक्ट के नामजद अभियुक्त बालेश्वर सिंह एवं रामसुंदर सिंह भोक्ता को थाना क्षेत्र के कोंकणा गांव से दबोच लिया. थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read: Rohtas News: रोहतास में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की गई जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >