Gaya News. गया जी के प्रमुख मंदिरों में शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन-पूजन व आरती का समय निर्धारित किया गया है. मां मंगला गौरी मंदिर में सुबह चार बजे आरती की गूंज सुनाई दी. श्रद्धालु माता का दर्शन कर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं. अहले सुबह से श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया है. अब रात 10 बजे आरती होगी. विष्णुपद मंदिर में सुबह पांच बजे के बाद अब रात 10 बजे आरती होगी. इसी तरह अन्य मंदिरों में आरती होगी.
मंदिरों में होने वाली आरती का समय
मां मंगला गौरी मंदिर
सुबह की आरती- चार बजे
रात की आरती- 10 बजे
विष्णुपद मंदिर
सुबह की आरती- पांच बजे
रात की आरती- 10 बजे
मां बगला स्थान मंदिर
सुबह की आरती- पांच बजे
रात की आरती- 7:30 बजे
मां वागेश्वरी मंदिर
सुबह की आरती- 5:30 बजे
रात की आरती- 6:45 बजे
मां दु:खहरणी मंदिर
सुबह की आरती- सात बजे
रात की आरती- आठ बजे
