Gaya News : 21 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Gaya News : आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने बुधवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के किनारे से विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गया. आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने बुधवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के किनारे से विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के रहनेवाले राहुल कुमार उर्फ अंशु कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में रेल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को तेजी से भागते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक के पास अलग-अलग ब्रांड की 21 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने को लेकर आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम अभियान चला रही थी. इसी दौरान कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >