गया में बाजार जाने निकली 85 वर्षीय वृद्धा रहस्यमय तरीके से लापता,खोज में जुटी पुलिस

Gaya News: जिले के चंदौती थाना क्षेत्र से एक वृद्ध महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. जगन्नाथपुर गांव की रहने वाली 85 वर्षीय सुगिया देवी बुधवार सुबह घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं

Gaya News: (गया से रोशन कुमार की रिपोर्ट)

जिले के चंदौती थाना क्षेत्र से एक वृद्ध महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. जगन्नाथपुर गांव की रहने वाली 85 वर्षीय सुगिया देवी बुधवार सुबह घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.

सुबह बाजार जाने निकली थीं वृद्धा

जानकारी के अनुसार चंदौती थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी ओम प्रकाश की दादी सुगिया देवी बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका. परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक वृद्धा घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार के लोग चिंतित हो गए. इसके बाद आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश शुरू की गई.

कई जगह खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिवार के लोगों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों से संपर्क कर वृद्धा की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया. इससे परिवार में बेचैनी और बढ़ गई है. पीड़ित ओम प्रकाश ने चंदौती थाने में पहुंचकर अपनी दादी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से जल्द खोजबीन कर वृद्धा को सुरक्षित तलाशने की मांग की है. चंदौती थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: डुमरिया में भीषण सड़क हादसा, टेम्पू और टोटो की सीधी टक्कर में महिला समेत तीन गंभीर घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >