गया में शराब बनाने के लिए लायी गयी 1650 लीटर स्पिरिट बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने पिकअप वाहन से 1650 लीटर स्पिरिट जब्त करने के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जब्त स्पिरिट का उपयोग शराब बनाने में प्रयोग किया जाना था.

Gaya News: (रोशन कुमार) मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने पिकअप वाहन से 1650 लीटर स्पिरिट जब्त करने के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जब्त स्पिरिट का उपयोग शराब बनाने में प्रयोग किया जाना था. यह जानकारी बुधवार को मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के बीच शुरू किये अभियान के तहत जानकारी मिली कि पिकअप से काफी मात्रा में स्पिरिट ले जायी जा रही है.

55 गैलेन में मिला स्पिरिट

उसे बोकारो से उठाया गया है और पटना में सप्लाइ करना है. इसी सूचना पर डोभी-गया-पटना हाइवे पर स्थित पातालबिगहा मध्य विद्यालय के पास चेकिंग लगाया गया. उसी दौरान पश्चिम बंगाल का नंबर प्लेट लगा एक बोलेरो पिकअप आया. उसे रोकवा कर तलाशी ली गयी, तो उस पर लगे 55 गैलेन में स्पिरिट पाया गया. हर गैलेन में 30 लीटर स्पिरिट भरा था, यानी कुल 1650 लीटर स्पिरिट जब्त हुआ.

बोकारो से पटना लायी जा रही थी स्पिरिट

गिरफ्तार धंधेबाज सह ड्राइवर से पूछताछ की गयी, तो उनसे बताया कि वह झारखंड के बोकारो का रहनेवाला है. बोकारो से स्पिरिट उठाया था और उसे पटना में सप्लाइ करनी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गयी, ताकि उसके बोकारो व पटना के शराब माफियाओं के बारे में पता चल सके. जब्त बोलेरो पिकअप पर पश्चिम बंगाल का नंबर प्लेट लगा है.

जांच में जुटी पुलिस

नंबर प्लेट फर्जी है कि या असली, इसका पता लगाने के लिए बोलेरो पिकअप के इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर पता लगाया जा रहा है. फिलहाल दारोगा के बयान पर मगध मेडिकल थाने में गिरफ्तार शराब धंधेबाज व जब्त वाहन के मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: गया नगर निगम में शुरू हुआ डिजिटल जनगणना अभियान, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, मोबाइल ऐप से जुटाया जा रहा डेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >