मगध मेडिकल में नर्सिंग बिल्डिंग जाने वाली सड़क पर बहता रहता है नाली का पानी, छात्रों को सांप का भी डर

मगध मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम बिल्डिंग तक जाने वाला रास्ता लगातार नाली के पानी से भरा रहता है. छात्रों को सांप के डर के साथ-साथ आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. लाखों रुपये से बने सोख्ता भी समस्या को हल करने में नाकाम रहे हैं.

मगध मेडिकल अस्पताल स्थित बीएससी नर्सिंग व जीएनएम बिल्डिंग तक जाने वाले रास्ते में हर वक्त नाली का पानी जमा रहता है. शायद ही इस ओर कोई सफाईकर्मी देखने तक जाता है. छात्र-छात्राओं व स्टाफ को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जलजमाव और झाड़ियों से सांप का डर, टहलना भी मुश्किल

छात्र-छात्राओं ने बताया कि रात क्या, दिन में भी इस रास्ते से चलना मुश्किल हो जाता है. आसपास के जंगल व झाड़ियों के चलते यहां हमेशा सांप के आने का डर लगा रहता है. रास्ते पर नाली का पानी फैला होने के कारण कोई भी छात्र बिल्डिंग से निकलकर टहल भी नहीं सकता है.

Also Read : मगध मेडिकल में नवजात की पीलिया रिपोर्ट 22%, बाहर जांच में 10%; 12 प्वाइंट के अंतर से उठे सवाल

लाखों रुपये से बने सोख्ता साबित हुए बेअसर, अस्पताल प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

अस्पताल प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. छात्रों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ही जलजमाव से बचाने के लिए जगह-जगह सोख्ता बनाने पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ और जलजमाव से मुक्ति नहीं मिल सकी. अस्पताल सूत्रों का कहना है कि सोख्ता निर्माण में सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है.

सफाई एजेंसी को दिए गए निर्देश, जल्द हटाया जाएगा पानी: अस्पताल उपाधीक्षक

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि बीएससी नर्सिंग व जीएनएम जाने वाली सड़क में नाले के पानी के जमाव की शिकायत मिल गई है. इसे तुरंत हटाने का निर्देश सफाई एजेंसी को दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल को साफ-सुथरा बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेद्र मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >