ओवरब्रिज छोड़ शॉर्टकट ले रहा था युवक, चल पड़ी ट्रेन, फिर क्या हुआ?

Gaya news: गया-कोडरमा रेलखंड पर रविवार को एक युवक की जान उस समय बाल-बाल बच गई, जब खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरते समय ट्रेन अचानक चल पड़ी. युवक तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पटरी पर लेट गया और ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई.

Gaya news, अरविंद कुमार सिंह: गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर रविवार की दोपहर एक युवक के उपर से पुरी मालगाड़ी गुजर गया. घटना में युवक को खरोंच तक नहीं आईं. पहाड़पुर स्टेशन के डाउन लूप लाइन को पार कर युवक प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपना रहा था. जल्दबाजी के चक्कर में खड़ी मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक को पार करने लगा. इधर मालगाड़ी चल पड़ी. मालगाड़ी ट्रेन के खुल जाने से युवक के होश उड़ गए. उसने हिम्मत और सूझबूझ से काम लेते हुए पटरी पर ही लेट गया. युवक पटरी पर लेटा रहा और उसके ऊपर से पुरी मालगाड़ी गुजर गई.

लोगों ने लगाई डांट

युवक के बच जाने से स्टेशन पर मौजूद लोग हैरान रह गए. देखने वालों ने कहा कि भगवान जिसे बचाना चाहता हैं, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. कई लोगों ने युवक को डांटा भी कि रेलवे बार-बार घोषणा करता है कि खड़ी ट्रेन के नीचे से पटरी पार नहीं करनी चाहिए, फिर भी उसने ऐसा खतरनाक काम क्यों किया. युवक इस बात पर कुछ नहीं बोला, सिर्फ हाथ जोड़कर खड़ा रहा. उसने अपना नाम भी नहीं बताया और शर्माते हुए तुरंत वहां से चला गया.

क्या बोले कोडरमा पोस्ट प्रभारी

रेलवे सुरक्षा बल के कोडरमा पोस्ट प्रभारी दिपक कुमार ने कहा कि घटना संज्ञान में आया है. जबतक सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा उसके पहले ही युवक मौके से जा चुका था. आस पास रहे रेल यात्रियों ने बताया कि युवक पुरी तरह सकुशल है.

इसे भी पढ़ें:  हो जाएं सावधान, बिहार में 2 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >