गया-कामाख्या एक्सप्रेस में बढ़ेगा 3AC का एक कोच, त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए गया-कामाख्या एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त 3AC कोच लगाने का निर्णय लिया है. इससे भीड़भाड़ के समय अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी और टिकट पाने में आसानी होगी.

Gaya Kamakhya Express : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया-कामाख्या एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कामाख्या से गया आने वाली गाड़ी संख्या 15620 में सात सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक यह अतिरिक्त 3AC कोच उपलब्ध रहेगा.

वहीं, गया से कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 15619 में आठ सितंबर 2026 से एक दिसंबर 2026 तक अतिरिक्त कोच की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते है. ऐसे में ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है.

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गयी है. इससे गया और कामाख्या के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें आरक्षित टिकट प्राप्त करने में सुविधा होगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकतानुसार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे है. गया-कामाख्या एक्सप्रेस में अतिरिक्त 3AC कोच की सुविधा भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >