मुंबई कमाने जा रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम

Gaya Junction Train Accident: गया जंक्शन के एक नंबर गुमटी के पास बुधवार की देर शाम एक अत्यंत दुखद हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

Gaya Junction Train Accident: (गयाजी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट) :
गया जंक्शन के एक नंबर गुमटी के पास बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गुरपा के तेलनी गांव निवासी भीम सिंह तुरिया के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, भीम सिंह तुरिया अपने पुत्र मनोज के साथ मजदूरी करने के लिए मुंबई जा रहे थे. इसी दौरान गया जंक्शन के पास एक नंबर गुमटी के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गयी.

रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया.

परिजनों में मचा कोहराम, यूडी केस दर्ज

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि परिवार की आजीविका के लिए भीम सिंह मुंबई जा रहे थे. लेकिन, सफर शुरू होने से पहले ही यह हादसा हो गया. रेल थाना पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: औरंगाबाद की बड़ी कामयाबी: इंस्पायर अवार्ड में पूरे बिहार में बना नंबर वन, सर्वाधिक 53 बाल वैज्ञानिकों का चयन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >