गया जी में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, सड़क पर तड़प तड़पकर गई इकलौटे बेटे की जान

Gaya ji News: गया जी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना सलैया गांव के समीप इमामगंज-डुमरिया मुख्य सड़क की है.

गया जी से निर्भय पांडेय की रिपोर्ट
Gaya Ji News:
गया जी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना सलैया गांव के समीप इमामगंज-डुमरिया मुख्य सड़क की है. जहां एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

निजी काम से निकला था युवक

मृतक की पहचान चहरा पहरा गांव निवासी 23 वर्षीय परिखा पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह रविवार सुबह अपने किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल से इमामगंज जा रहे थे. इसी दौरान सलैया मोड़ के समीप यह भीषण हादसा हो गया.

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि परिखा पासवान सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फरार चालक की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही डुमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन तथा चालक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार

परिखा पासवान अपने पिता के इकलौते पुत्र थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं. युवक की मौत की खबर फैलते ही चहरा पहरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं और हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं.

Also Read: सीएम बनने के बाद कल पहली बार खिजरसराय पहुंचेंगे सम्राट चौधरी, टेक्नोलॉजी सेंटर का करेंगे भूमि पूजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >