गयाजी में तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, बच्चों के लिए किताब खरीदकर लौट रहे थे घर

Gaya Ji News: गयाजी के कोंच थाना क्षेत्र के प्रधाना गांव निवासी धर्मजीत कुमार की सोमवार को हसपुरा प्रखंड के बिहटा गांव के समीप सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वे अपने बच्चों के लिए किताब खरीदकर ससुराल से लौट रहे थे.

शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji News :
थाना क्षेत्र के प्रधाना गांव निवासी धर्मजीत कुमार की सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह घटना हसपुरा प्रखंड के बिहटा गांव के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मजीत की मौके पर ही मौत हो गई.

ससुराल से बच्चों के लिए किताब खरीदने गए थे धर्मजीत

जानकारी के अनुसार, धर्मजीत सोमवार सुबह अपनी ससुराल चनहट गांव बच्चों के लिए किताब खरीदने गए थे. किताब खरीदने के बाद वापस अपने घर लौटने के दौरान वे बिहटा गांव के पास इस हादसे का शिकार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया.

गोलगप्पा बेचकर चलाते थे परिवार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे लोग

धर्मजीत कुमार गोलगप्पा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी शारदा देवी तथा दो पुत्र आर्यन (7 वर्ष) और शुभम (4 वर्ष) हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे. युवक की इस असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read: गयाजी में करंट की चपेट में आकार झुलसा किशोर, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >