गुरुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग से यौन शोषण मामला, शादी का झांसा देकर नाबालिग से चार महीने तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ चार महीने तक यौन शोषण का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Gaya Ji News : जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले चार महीनों से लगातार यौन शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.इस मामले में गुरुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित नाबालिग युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है.

प्रेम जाल और शादी के झांसे में फंसाकर नाबालिग का चार महीने तक शोषण

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग युवती ने अत्यंत साहस का परिचय देते हुए गुरुआ थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने लिखित बयान में आरोप लगाया है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा दिया. इसी वादे की आड़ में वह पिछले चार महीनों से उसकी मर्जी के खिलाफ लगातार उसका शारीरिक और यौन शोषण करता रहा.

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से साफ मुकर गया और उसे अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा. खुद को ठगा और प्रताड़ित पाकर अंततः पीड़िता ने न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया.

त्वरित छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुआ पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घटना स्थल के करीव पहूंची. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी युवक क्षेत्र से भागने की फिराक में किसी खास ठिकाने पर छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने अविलंब चिन्हित स्थान पर अचानक छापेमारी की और घेराबंदी कर आरोपी युवक को धर-दबोचा.

POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी को जेल भेजने की तैयारी

मामले की पुष्टि करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

पीड़िता का मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में 164 बयान दर्ज होगा

वहीं, कानूनी प्रक्रिया के तहत नाबालिग युवती की मेडिकल जांच कराई जा रही है और अदालत में उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके.

Also Read : गया जी में आयोजित कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था सुधार पर गंभीर चर्चा, न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह बोले-पुलिस जांच प्रणाली को और प्रभावी बनाना जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >