बेलागंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Gaya ji News: गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 35 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है.

गया जी से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gaya ji News:
गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 35 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच दहशत का माहौल है.

गुप्त सूचना ने खुलवाया तस्करी का राज

बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रिसौद रेलवे गुमटी के पूरब स्थित स्कूल के पास से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया.

जांच के दौरान बाइक से मिली शराब की खेप

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या BR02EH7045 को रोककर उसकी तलाशी ली. जांच के क्रम में बाइक पर रखे सामान और डिक्की की तलाशी लेने पर कुल 35 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब बरामद हुई. शराब की इतनी बड़ी मात्रा मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया.

मौके से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस ने बाइक चालक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान नन्हक चौधरी के पुत्र दीपक कुमार, निवासी पीर बिगहा, थाना चाकंद, जिला गया के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

शराब और मोटरसाइकिल दोनों जब्त

कार्रवाई के दौरान बरामद 35 लीटर महुआ शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था.

तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उससे पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है. लगातार हो रही छापेमारी और गिरफ्तारी से तस्करों पर दबाव बढ़ गया है.

अभियान रहेगा जारी

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बेलागंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके.

Also Read: गया जी में 14 दिन बाद भी नहीं सुलझी ज्वेलरी कारोबारी लूटकांड की गुत्थी, पुलिस के हाथ अब भी खाली, छापेमारी जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >