गया जी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Gaya Ji Crime News : गया जी जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सारसु गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

मुकेश कुमार पांडेय का की रिपोर्ट
Gaya Ji Crime News :
अतरी थाना क्षेत्र के सारसु गांव में उस समय अचानक सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने गांव के ही रहने वाले विजय मांझी के पुत्र कारू मांझी का शव एक पीपल के पेड़ से लटका हुआ देखा. पेड़ से शव लटके होने की सूचना जैसे ही पूरे गांव में फैली, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है.

सामान्य स्थिति में घर से निकला था युवक, मौत का कारण अस्पष्ट

मृतक के शोकाकुल परिजनों ने बताया कि कारू मांझी रोजाना की तरह बिल्कुल सामान्य स्थिति में अपने घर से बाहर निकले थे. लेकिन, कुछ ही समय बाद उनकी मौत की खबर आई और उनका शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. इस घटना के पीछे क्या मुख्य कारण रहा, इसका अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की चर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Also Read : गया जी : एक मोबाइल नंबर से जुड़े थे परिवार के तीन खाते, साइबर ठगों ने ई-चालान लिंक भेजकर उड़ाए 5.17 लाख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >