गया जी : पेड़ से लटका मिला था विजय दास का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए दर्ज कराई FIR

Gaya Ji Crime News : गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला विजय दास का शव मामले में नया मोड़ आया है. मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Gaya Ji Crime News : बांकेबाजार थाना क्षेत्र के मोनेयां नदी किनारे पलाश के पेड़ से गमछे के फंदे में लटका मिला विजय दास का शव के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. मृतक की पत्नी रिंकू देवी ने इस घटना को लेकर बांकेबाजार थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपने पति की हत्या किये जाने की स्पष्ट आशंका जतायी है. दर्ज प्राथमिकी में पत्नी ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने पहले उनके पति की हत्या की और बाद में साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि यह पूरी घटना एक आत्महत्या लगे.

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए SI आनंद कुमार साह ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं को पूरी तरह ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल (FSL) जांच और घटनास्थल से जुटाए गये विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक और सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

जूरी नवाडीह गांव का निवासी था मृतक

जानकारी के अनुसार, मोनेयां गांव के समीप नदी किनारे पलाश के पेड़ से गमछे के फंदे में लटका हुआ विजय दास का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान जूरी नवाडीह गांव के निवासी विजय दास के रूप में हुई थी. परिजनों के अनुसार, विजय दास पिछले चार माह से दिल्ली में रहकर काम कर रहा था.

तकनीकी साक्ष्यों की जांच

इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं. वहीं, पुलिस प्रशासन वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की पूरी तह तक पहुंचने का लगातार प्रयास कर रही है.

Also Read : गया जंक्शन का प्लेटफॉर्म 1-बी होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >