कोचिंग और लाइब्रेरी में कितने सुरक्षित हैं छात्र? गया जी में 25 संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट

Gaya Ji Coaching Centers Fire Audit : शेरघाटी अनुमंडल में अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया। करीब 25 केंद्रों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई.

शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji Coaching Centers Fire Audit :
आग लगने की घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए शेरघाटी इलाके के कई कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों में आग से बचाव के इंतजामों की जांच (फायर ऑडिट) की गई. यह अभियान बिहार फायर ब्रिगेड के आदेश पर चलाया गया, जिसके तहत अधिकारियों की टीम ने खुद जाकर सुरक्षा के सारे इंतजामों को देखा और परखा.

सुरक्षा मानकों की हुई जांच

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं पुस्तकालयों का निरीक्षण किया. ऑडिट के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग, अग्नि सुरक्षा संकेत, आपदा प्रबंधन व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई.

कोचिंग में जांच करते अधिकारी. फोटो – प्रभात खबर

संचालकों को दिए जरूरी निर्देश

निरीक्षण के दौरान संस्थान संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और प्राथमिक अग्निशमन उपायों की जानकारी भी दी गई. साथ ही, उन्हें नियमित रूप से अग्निशमन उपकरणों की जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की सलाह दी गई. विभाग ने सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने का अनुरोध किया है.

लाइब्रेरी में जांच के दौरान अधिकारी. फोटो – प्रभात खबर

इन सेंटरों की हुई जांच

निरीक्षण के क्रम में मिश्रा कोचिंग सेंटर, अमिताभ कोचिंग, अपना क्लासेज, संस्कार कोचिंग, विष्णु लाइब्रेरी बाराचट्टी, रंजन लाइब्रेरी बाराचट्टी, संस्कार लाइब्रेरी इमामगंज, संकल्प क्लासेज इमामगंज, दिव्या साइंस क्लासेज रानीगंज, एडु लाइब्रेरी गुरुआ, ड्रीम क्लासेज सहित करीब 25 संस्थानों का निरीक्षण किया गया.

इमरजेंसी की स्थिति में दें सूचना

बिहार अग्निशमन सेवा ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि आग से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा को सूचित करें. इसके साथ ही सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें.

Also Read : गया जी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत, चालक हुआ फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >