Gaya Jail Transfer News: बिहार सरकार के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय (गृह विभाग-कारा) ने राज्य के विभिन्न जेलों में कार्यरत उपाधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार गया जी जिले से जुड़े दो महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं.
इनका हुआ तबादला
आदेश के मुताबिक नीतीश कुमार (गृह जिला- पटना), जो केंद्रीय कारा, गया जी में पदस्थापित थे, उनका स्थानांतरण मंडल कारा, नवादा कर दिया गया है. वहीं मृदुल कुमार चौधरी (गृह जिला- पटना), जो मंडल कारा, हाजीपुर में कार्यरत थे, उन्हें केंद्रीय कारा, गया में नई पदस्थापना दी गई है.
बिहार की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
स्थानांतरित उपाधीक्षकों को दिया गया निर्देश
आदेश के अनुसार जिन उपाधीक्षकों का तबादला किया गया है, उन्हें वर्तमान कार्यस्थल से कार्यमुक्त कर नए पदस्थापन स्थल पर भेजा जाएगा. हालांकि, जब तक वे नए स्थान पर औपचारिक रूप से पदभार नहीं संभालते, तब तक वे अपने मौजूदा जेल में ही उपाधीक्षक के खाली पद पर काम करते रहेंगे.
Gaya Ji News: दूसरे अधिकारी के आने का ना करें इंतजार
आदेश में सभी संबंधित जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उन्हें किसी दूसरे अधिकारी के आने का इंतजार किए बिना कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे तय समय के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर जाकर योगदान दे सकें. यह आदेश बिहार सरकार के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने 25 जून 2026 को जारी किया है.
यहां देखें तबादले की लिस्ट
Also Read: गया जी के लोगों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर तक चल सकती है डायरेक्ट ट्रेन, जवानों का भी सफर होगा आसान
