Gaya News : खलिहान में लगी आग, किसान के धान के पुंज जले

Gaya News : थाना क्षेत्र के सूढ़नी गांव में रविवार की सुबह किसान मुरारी शर्मा के धान के पुंज में अचानक आग लग गयी. गांव से दक्षिण खलिहान से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर किया.

परैया. थाना क्षेत्र के सूढ़नी गांव में रविवार की सुबह किसान मुरारी शर्मा के धान के पुंज में अचानक आग लग गयी. गांव से दक्षिण खलिहान से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर किया. साथ ही अग्निशमन विभाग में सूचना दी गयी. इसके बाद जलते धान के पुंज पर ग्रामीणों द्वारा पानी डालकर व थाने की दमकल गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित किसान मुरारी शर्मा ने बताया कि खलिहान में तीन पुंज बनाकर रखा गया था. जो आग से पूरी तरह से जल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आसपास बिजली का कोई तार भी नहीं पाया गया. पीड़ित के द्वारा परैया थाने में आवेदन देकर पुलिस पदाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है. वहीं करहट्टा मुखिया अरुणोदय मिश्रा ने घटना में हुई क्षति को लेकर अधिकारी से बात की. साथ ही पीड़ित को मुआवजा दिलाने की बात भी कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >