गया के पंचायतों में आज लगेगा किसान रजिस्ट्रेशन शिविर, इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा लाभ, जानिए पूरी खबर

बांकेबाजार प्रखंड की सभी पंचायतों में आज किसान रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया जाएगा. किसान आधार कार्ड, लगान रसीद और मोबाइल नंबर के साथ पहुंचकर अपना निबंधन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को सरकारी योजनाओं और अनुदान का लाभ मिलेगा.

Gaya Farmer Registration Camps: प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए बुधवार को सभी पंचायतों में विशेष किसान रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया जाएगा. इस अभियान के तहत किसानों का निबंधन कर उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं और अनुदान से जोड़ने की तैयारी की गई है.

इन जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे किसान

अधिकारियों शिव जायसवाल और विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों के नाम से जमाबंदी कायम है, वे लगान रसीद, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ शिविर में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

एक ही घर के सभी सदस्यों का होगा अलग रजिस्ट्रेशन

अधिकारियों ने बताया कि एक घर के सभी डिमांडधारी सदस्यों का अलग-अलग किसान रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इससे हर पात्र किसान को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा.

30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

किसान निबंधन का यह विशेष अभियान 12 मई से शुरू हो चुका है, जो 30 जून तक चलेगा. पंचायत स्तर पर लगातार शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें.

रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

अधिकारियों ने कहा कि किसान रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. इसलिए सभी पात्र किसानों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है.

Also Read: PACS Elections: बेलागंज में पैक्स चुनाव का बिगुल, आज से शुरू होगा नामांकन, अलर्ट मोड पर प्रशासन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >