गया जी में बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेटर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 51% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित बिहार पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) प्रारंभिक लिखित परीक्षा गया जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. कुल 7,331 अभ्यर्थियों में से 3,739 ने परीक्षा दी, जिसमें 51% की उपस्थिति दर्ज की गई.

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना की ओर से आयोजित बिहार पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) प्रारंभिक लिखित परीक्षा बुधवार को गया जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई.

7,331 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 3,592 रहे अनुपस्थित

परीक्षा में कुल 7,331 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,739 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, 3,592 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. जिले में परीक्षा की कुल उपस्थिति 51 प्रतिशत दर्ज की गयी.

सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त, केंद्रों पर तैनात रहे अधिकारी

जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और संबंधित अधिकारियों की तैनाती की गयी थी.

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में सबसे अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

आंकड़ों के अनुसार, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, कटारी हिल रोड परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक 487 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. वहीं, टी मॉडल इंटर स्कूल केंद्र पर 376 और महावीर इंटर कॉलेज केंद्र पर 319 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए.

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

गया जिले में अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, टी मॉडल इंटर स्कूल, महावीर इंटर कॉलेज, प्लस टू हरिदास सेमिनरी, प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल बोधगया, प्लस टू हाई स्कूल चंदौती, प्लस टू हाई स्कूल रसलपुर मानपुर, प्लस टू हाई स्कूल बोधगया, प्लस टू कासिमी हाई स्कूल, राजकीय बालिका प्लस टू स्कूल रमना रोड, रामरुचि बालिका इंटर स्कूल, अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मानपुर, प्लस टू गया हाई स्कूल और करीमगंज केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गयी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >