गया में बढ़ते साइबर अपराध पर पुलिस अलर्ट, साइबर डीएसपी ने छात्रों को दिए बचाव के खास टिप्स

Gaya Cyber Crime: जिले में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए नए साइबर डीएसपी अब्दुल रहमान दानिश के नेतृत्व में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है.

Gaya Cyber Crime: (गया से रोशन कुमार की रिपोर्ट)

जिले में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए नए साइबर डीएसपी अब्दुल रहमान दानिश के नेतृत्व में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. अभियान के तहत शहर स्थित शंकर क्लासेस में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए गए उपाय

कार्यक्रम के दौरान साइबर डीएसपी ने छात्रों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी. उन्होंने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिये. अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों के बीच साइबर सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किये गये. इनमें ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग और साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी गयी.

छात्रों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने की सलाह

साइबर डीएसपी अब्दुल रहमान दानिश ने कहा कि आज के समय में छात्र-छात्राएं डिजिटल प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं. ऐसे में उन्हें साइबर खतरों के प्रति जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदारी से उपयोग करना समय की मांग है.

जिलेभर में लगातार चल रहा विशेष अभियान

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि साइबर अपराध के प्रति हर आयु वर्ग के लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: ‘मां की तरह करें पेड़ों की सेवा’, डीआरएम का बड़ा संदेश, डीडीयू मंडल में चला हरियाली अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >