गया में प्रेम प्रसंग में गोलीबारी, युवक के पैर में लगी गोली, हालत नाजुक

सलैया थाना क्षेत्र के सरदामा गांव में एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक के पैर में गोली लगी है.

Gaya Crime News: (इमामगंज से निर्भय पांडेय) सलैया थाना क्षेत्र के सरदामा गांव में एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक के पैर में गोली लगी है. घायल युवक की पहचान उपेंद्र यादव के रुप में हुई है. जिनके पैर में गोली लगी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

गया में युवक को अपराधियों ने मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही सलैया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला

इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में प्रेम- प्रसंग को लेकर गोली मारने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है. घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: Rohtas Accident: रोहतास में चालक को नींद आने से गड्ढे में पलटी कंटेनर, ड्राइवर की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >