राखी लेकर गया सेंट्रल जेल पहुंचीं दर्जनों बहनें, भाई से मुलाकात नहीं हुई तो सुरक्षाकर्मी के हाथ भेजी राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दर्जनों बहनों की भीड़ गया सेंट्रल जेल के बाहर देखी गई. वे अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं, लेकिन जेल प्रशासन के नियमों के कारण उन्हें सीधे मुलाकात की अनुमति नहीं मिली. बहनों ने जेलकर्मियों के माध्यम से अपने भाइयों तक राखियां और मिठाइयां पहुंचाईं.

Gaya Central Jail Raksha Bandhan : रक्षाबंधन त्योहार पर दर्जनों बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए जब गया केंद्रीय कारा पहुंचीं, तब गेट पर ही उन्हें रोक दिया गया. उन्हें कहा गया कि राखी और मिठाई लेकर आप सुरक्षाकर्मी के साथ जाएं और उन्हें दे दें, जहां आपके भाई होंगे राखी वहां पहुंच जाएगी.

केंद्रीय कारा के बाहर बहनों की भीड़

जेल प्रशासन के निर्देश का बहनों ने किया पालन

जेल प्रशासन के इस निर्देश का बहनों ने पालन किया. उन्होंने अपने बंदी भाइयों के लिए सुरक्षाकर्मी के हाथों उन तक राखियां और मिठाइयां पहुंचवाईं.

सुबह से दोपहर तक लगी रही बहनों की भीड़

सुबह से लेकर दोपहर तक अपने भाइयों से मिलने की तमन्ना लिए बहनों का केंद्रीय कारा में आना-जाना जारी रहा. दोपहर बाद तक गेट पर बहनों की काफी भीड़ बनी रही.

केंद्रीय कारा के बाहर भीड़ | Prabhat Khabar Network

दोपहर बाद कम हुई बहनों की संख्या

दोपहर के बाद जेल परिसर के बाहर जुटी बहनों की संख्या धीरे-धीरे कम होती गई. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दर्जनों बहनों ने अपने भाइयों के लिए सुरक्षाकर्मियों के हाथों ही राखियां अंदर भिजवाईं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >