गया में विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Gaya Breaking News: गया से बड़ी खबर सामने आई है. जहां विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.

Gaya Breaking News: (इमामगंज प्रखंड से निर्भय पाण्डे की रिपोर्ट) गया से बड़ी खबर सामने आई है. जहां विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. दरअसल, पूरा मामला इमामगंज के विश्रामपुर गांव का है. जहां विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है.

फांसी से झूलता मिला शव

जानकारी अनुसार इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता का फांसी से झूलता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतका की पहचान विश्रामपुर गांव निवासी सागर विश्वकर्मा की 26 वर्षीय पत्नी रीना कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

मृतका के पिता का गंभीर आरोप

इधर मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फांसी देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात उनकी बेटी से बात हुई थी. बातचीत के दौरान उसने घर में विवाद होने की जानकारी दी थी. पिता ने कहा कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी, हालांकि समझा-बुझाकर मामला शांत कराया जाता था.

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार रीना कुमारी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी.घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लें कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Also Read: गया के इस मोहल्ले में 10 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में तड़प रहे लोग, विभाग के अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >