Raid In Bihar: बिहार में पूर्व सांसद के घर ड्रग विभाग की छापेमारी, नकली दवाइयां बरामद, जानिए पूरा मामला

Gaya Breaking News: गया में ड्रग विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों की मानें तो पूर्व सासंद के आवास पर छापेमारी की जा रही है. ड्रग विभाग और पुलिस की रेड में भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद हुई है.

Gaya Breaking News: (जितेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट) बिहार के गया से बड़ी खबर है. जिले में ड्रग विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों की मानें तो पूर्व सासंद के आवास पर छापेमारी की जा रही है. ड्रग विभाग और पुलिस की रेड में भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद हुई हैं.

ड्रग विभाग की छापेमारी जारी, नकली दवाएं बरामद

जानकारी के अनुसार, पिपरपाती मोहल्ले में पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने छापामारी की है. पुलिस पदाधिकारी और ड्रग विभाग के पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेड जारी है. ड्रग इंस्पेक्टर और कोतवाली थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में पूर्व सांसद का नाम सामने आ रहा है.

नशीली दवाओं के साथ कच्चा माल भी बरामद

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थाना इलाके के न्यू एरिया पीपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह के आवास स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय आवासन स्थल में जिला पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाओं के साथ दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद होने की सूचना है. कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

ऊपरी मंजिल पर चल रहा था गुप्त कारोबार

सूत्रों के अनुसार भवन के नीचे पशुपालन और मत्स्य विभाग का कार्यालय संचालित होता है, जबकि ऊपरी हिस्से में ताला बंद कमरे में यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था. पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को यहां से दवा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कई संदिग्ध सामग्री भी मिली है.

कई थानों की पुलिस जांच में जुटी

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है. लेकिन उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. कई थानों की पुलिस और ड्रग विभाग की टीम मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. अधिकारियों की तरफ से बरामद सामान की जांच की जा रही है. पुलिस और ड्रग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि जांच के बाद नकली और नशीली दवाओं के नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Also Read: गया में साइबर ठगी, जाम में रुकी बोलेरो तभी शातिरों ने डैशबोर्ड से गायब किया फोन, खाते से उड़ाए 73 हजार रुपए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >