गया जी : मंडावर नदी में बहा ग्रामीण, एसडीआरएफ ने शुरू किया तलाशी अभियान, अब तक नहीं मिला सुराग

मंडावर नदी में रामदेव भुइयां के बह जाने से हड़कंप मच गया है. उनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने नदी में खोजबीन शुरू कर दी है. प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव स्थित तेलिया आहर टोला निवासी रामदेव भुइयां मंगलवार की शाम मंडावर नदी में बह गये थे. घटना के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. बुधवार को प्रशासन ने उनकी तलाश तेज कर दी.

एसडीआरएफ ने नदी में शुरू की खोजबीन

स्थानीय प्रशासन की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम बुधवार को मंडावर नदी पहुंची. टीम ने नदी के अलग-अलग संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया. तेज बहाव वाले क्षेत्रों के साथ अन्य संदिग्ध स्थानों की भी गहन जांच की जा रही है.

नदी में जाने की तैयारी करते एसडीआरएफ की टीम

पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर सक्रिय

रामदेव भुइयां की तलाश में थानाध्यक्ष पवन कुमार और सीओ सूरज कुमार भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम को अभियान में सहयोग कर रहे हैं. नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस लगातार निगरानी रख रही है.

नदी में जाने की तैयारी करते एसडीआरएफ की टीम

परिजनों में बढ़ी चिंता

रामदेव भुइयां के नदी में बहने की सूचना के बाद से उनके परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. परिवार के लोग लगातार उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं. स्थानीय लोग भी तलाशी अभियान में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं.

नदी में जाने की तैयारी करते एसडीआरएफ की टीम

लगातार जारी है तलाशी अभियान

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि रामदेव भुइयां की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है. खबर लिखे जाने तक रामदेव भुइयां का कोई पता नहीं चल सका था. प्रशासन के अनुसार तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : गया जी जाने के लिए अभी से बुक कर लें टिकट, दिल्ली-हावड़ा से इन ट्रेनों से पहुंचें, जानिए रूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >