Gaya: आज से खुलेगी गया-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें समय और रूट

Gaya: छठ पर्व खत्म होते ही गया रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गयी है. भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा दिया है.

Gaya: छठ पर्व खत्म होने के बाद लोगों को अपने-अपने काम पर लौटने की जल्दबाजी है. ट्रेनों में आरक्षण उपलब्ध नहीं है और काफी पहले से ही सारे बर्थ बुक हो चुके हैं. लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में बर्थ लगभग फुल चल रहे हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शनिवार से गया से दिल्ली के लिए गया-आनंद विहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया. ट्रेन नंबर 03639 गया से आनंद विहार के लिए 9 व 11 नवंबर को शाम 6:50 बजे चलेगी. दूसरे दिन 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस तरह वापसी में ट्रेन नंबर 03640 आनंद विहार-गया स्पेशल ट्रेन का 12 बजे दिन में आनंद विहार से चलेगी और दूसरे दिन सुबह 3:45 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन 10 व 12 नवंबर को होगा. यह ट्रेन गया जंक्शन से चलने के बाद अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव करते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

सबसे अधिक मारामारी इन शहरों में जाने वाली ट्रेनों में

स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ तत्काल टिकट भी कन्फर्म नहीं मिल पा रहा है. दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में जाने में परेशानी हो रही है. त्योहार के सीजन के दौरान जैसे-तैसे घर तो पहुंच गये हैं, लेकिन काम पर लौटने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे की ओर से अलग-अलग स्टेशनों से 20 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. लेकिन, फिर भी ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है. गया रेलवे स्टेशन स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट की मारामारी शुरू हो चुकी है. सबसे अधिक परेशानी दिल्ली के अलावा सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे व बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए है.

इन ट्रेनों में सीटें नहीं

महाबोधि एक्सप्रेस
जोधपुर एक्सप्रेस
दून एक्सप्रेस
हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस
कालका एक्सप्रेस
दुर्गियाना एक्सप्रेस
निलांचल एक्सप्रेस
फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस
नेताजी एक्सप्रेस
गया-आनंद विहार एक्सप्रेस
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
तेजस
कोलकाता मेल

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार तुम्हारी तरफ उम्मीद भरी…’ तेजस्वी के जन्मदिन पर लालू यादव ने किया भावुक करने वाला पोस्ट

Bihar Politics: बिहार में अब लालू परिवार से कोई नहीं बनेगा मुख्यमंत्री, BJP सांसद बोले- सपना ही रह जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >