राजगीर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो ट्रक से टकराया, गया में भीषण हादसा, एक दर्जन लोग घायल

Gaya Accident News: जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के अईमा में बुधवार को ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

Gaya Accident News:(खिजरसराय प्रखंड में अमिताभ रंजन की रिपोर्ट)

जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के अईमा में बुधवार को ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. ऑटो में सवार करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये,जिनमें दो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.

राजगीर से लौट रहे थे सभी श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी श्रद्धालु राजगीर से दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी रास्ते में अईमा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

चाकद के बहादुर बीघा गांव के हैं सभी घायल

घटना में घायल हुए सभी लोग चाकद के बहादुर बीघा गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जांच शुरू कर दी.

Also Read: डिलिवरी ब्वॉय निकला डकैती का मास्टरमाइंड, गया में 1.30 लाख की लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जानिए पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >