गया: मिर्जा गालिब कॉलेज में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने फहराया तिरंगा

गया के मिर्जा गालिब कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचार्य डॉ. मो अली हुसैन ने देश की आजादी और बलिदानियों को याद किया।

Gaya Ji News: गया जी स्थित प्रतिष्ठित मिर्जा गालिब कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी.

बलिदानों से मिली आजादी

ध्वजारोहण के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने कहा कि देश को यह आजादी अनगिनत वीर सपूतों की बड़ी कुर्बानियों और संघर्षों के बाद हासिल हुई है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के साथ-साथ हर नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पूरा एहसास होना चाहिए.

जिम्मेदारियों का रखें ध्यान

प्राचार्य ने राष्ट्र निर्माण और स्वाधीनता संग्राम में अद्वितीय योगदान देने वाले महापुरुषों—रानी लक्ष्मीबाई, बेगम हजरत महल, टीपू सुल्तान, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु, अशफाकउल्ला खान, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए नमन किया.

कॉलेज शासी निकाय व शिक्षक रहे उपस्थित

समारोह में कॉलेज चेयरमैन काउंसिल के अशफाक अली, शासी निकाय के अध्यक्ष मो. औरंगजेब, सचिव शकील अहमद खान, संयुक्त सचिव मो. शफीकुर रहमान, सदस्य मो. हसीबुर रहमान और परवेज आलम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

इसके अलावा शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मो. शहाबुद्दीन, डॉ. सैयद रागिब अहसन, वरिष्ठ लेखक डॉ. सैयद अहमद कादरी, समाजसेवी उजैर अहमद खान, डॉ. इबरार खान, डॉ. अकरम वारिस सहित विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Also Read: गया जी: गुरुआ में आहार के गहरे पानी में डूबे से एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने निकाला शव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >