धनबाद में हुए सड़क हादसे में गया के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित धनबाद जिले के गोविंदपुर थाने के बरवापूर्व खुदिया नदी पुल से कार गिरने से गया शहर के एक ही परिवार के चार लोगों व वाहन चालक की मौत हो गयी.

गया : राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित धनबाद जिले के गोविंदपुर थाने के बरवापूर्व खुदिया नदी पुल से कार गिरने से गया शहर के एक ही परिवार के चार लोगों व वाहन चालक की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गया के कोतवाली थाना क्षेत्र की जामा मस्जिद के पास रहनेवाले हाजी शमीम अंसारी के बेटे 32 वर्षीय अखलाक अहमद, बेटी 24 वर्षीया अमरिन नवाज, दामाद 30 वर्षीय दानिश नवाज व नौ महीने के नाती नाबिज नवाज के साथ कोलकाता के रहनेवाले वाहन चालक के रूप में की गयी है. यह घटना मंगलवार की सुबह करीब चार बजे हुई. जानकारी के अनुसार, हाजी शमीम अंसारी के दामाद दानिश नवाज गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डंगरा गांव के रहनेवाले थे. दानिश के पिता सहित उनके परिवार के सदस्य कोलकाता में रह कर बिजनेस करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >