गया जंक्शन जाने के दौरान हाइवा की चपेट में आए डा. धीरेन्द्र पासवान, हुई दर्दनाक मौत

टनकुप्पा के पूर्व प्रमुख धीरेन्द्र पासवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। गया-फतेहपुर मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से हुआ निधन, इलाके में शोक की लहर।

टनकुप्पा प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति एवं बरतारा निवासी डा. धीरेन्द्र पासवान की शनिवार, 5 सितंबर की सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

परिवार के साथ टोटो से गया जंक्शन जा रहे थे डा. धीरेन्द्र पासवान

जानकारी के अनुसार, डा. धीरेन्द्र पासवान शनिवार की सुबह करीब पांच बजे अपने परिवार के साथ टोटो से गया जंक्शन जा रहे थे. उन्हें गया से आगे किसी अन्य स्थान की यात्रा करनी थी. इसी दौरान गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग एसएच-70 पर द्वारका के समीप सड़क पर गिरे पेड़ के कारण आवागमन प्रभावित था.

अज्ञात हाइवा की चपेट में आया टोटो

बताया जाता है कि इसी दौरान फतेहपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात हाइवा की चपेट में टोटो आ गया. हादसे में टोटो में बैठे डा. धीरेन्द्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, टोटो में बैठे रहने के दौरान उनका सिर बाहर की ओर था, जो हाइवा की चपेट में आ गया.

मृतक के घर के पास ग्रामीणों की जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

सिर में गंभीर चोट लगने से हुआ काफी रक्तस्राव

हादसे में डा. धीरेन्द्र पासवान के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी रक्तस्राव हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद टनकुप्पा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची.

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

पुलिस की मौजूदगी में घायल डा. धीरेन्द्र पासवान को इलाज के लिए टनकुप्पा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

क्षेत्र में शोक की लहर, अज्ञात हाइवा की तलाश में पुलिस

डा. धीरेन्द्र पासवान के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख जताया है. इधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और दुर्घटना में शामिल अज्ञात हाइवा की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस की जांच के बाद हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ALSO READ : गया OTA में पासिंग आउट परेड से पहले माता-पिता को मिला गौरव पदक, 253 कैडेट बनेंगे सेना के अफसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >