आंगनबाड़ी में कुपोषण से लड़ाई के साथ बच्चों की पढ़ाई

आंगनबाड़ी केंद्रों को अब पोषण के साथ-साथ बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए भी सक्षम बनाया जा रहा है.

वजीरगंज. आंगनबाड़ी केंद्रों को अब पोषण के साथ-साथ बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए भी सक्षम बनाया जा रहा है. इसके तहत पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर सेविकाओं को तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुक्ता गार्डेन परिसर में सीडीपीओ अरुणा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सीडीपीओ ने बताया कि पहले आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषण मिटाने और बच्चों को कविताओं व गतिविधियों से शिक्षित करने का प्रयास होता था, लेकिन अब उन्हें प्राथमिक शिक्षा के पूर्व की शिक्षा देने की दिशा में काम होगा. प्रशिक्षण में 15 सत्रों के माध्यम से सेविकाओं को नयी शिक्षा नीति, पारंपरिक खेल, शारीरिक व मानसिक विकास, भाषा कौशल, और समय-सारणी निर्माण जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षक सेविकाओं को कम लागत वाली सामग्री से बच्चों को सिखाने की विधियां बतायेंगे. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मी और महिला पर्यवेक्षिकाएं भी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >