आमस में बहू की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के लेम्बुआ बहेरा गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद होने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

आमस. थाना क्षेत्र के लेम्बुआ बहेरा गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद होने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आमस थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम जयप्रकाश चौधरी की 26 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी का शव घर से बरामद किया गया था. इस मामले में मृतका के भाई ने बहन के पति और ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है कि बहन को हमेशा मारपीट और प्रताड़ित करते थे और शुक्रवार को गला घोंट कर हत्या कर दी गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और प्राथमिकी दर्ज होने के छह घंटे बाद ही इस कांड में संलिप्त मृतका के ससुर दिनेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में शनिवार को टेक्निकल टीम ने भी जांच की है. मालूम हो कि क्षेत्र में आत्महत्या कर लिए जाने की भी चर्चा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >