डुमरिया-बोधिबिगहा थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव निवासी मदन भारती के 19 वर्षीय पुत्र वीरू भारती का शव गांव के मंदिर के समीप आम के पेड़ से लटका मिला था. उसके गले में रस्सी का फंदा लगा था. इस मामले में मृतक के पिता मदन भारती ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बाबत बोधिबिगहा थानाध्यक्ष प्रियनंद आलोक ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इस मामले में अनुसंधान जारी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि बुधवार की सुबह बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव स्थित शिवमंदिर के प्रांगण में आम के पेड़ से लटका एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था. शव की पहचान गांव के ही मदन भारती के पुत्र वीरू भारती के रूप में हुई थी. पुलिस युवक की हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.