किसान की धारदार हथियार से हत्या, प्राथमिकी

गया : टिकारी के मऊ ओपी क्षेत्र की जलालपुर पंचायत के इंग्लिश पर गांव के किसान मकर यादव की हत्या सोयी अवस्था में धारदार हथियार से कर दी गयी

गया : टिकारी के मऊ ओपी क्षेत्र की जलालपुर पंचायत के इंग्लिश पर गांव के किसान मकर यादव की हत्या सोयी अवस्था में धारदार हथियार से कर दी गयी. मकर यादव घर के बाहर खटिया पर सो रहे थे. सोमवार की सुबह परिजनों की नींद खुली, तो देखा कि मकर यादव की मौत हो चुकी है. सूचना मिलने पर मऊ ओपी प्रभारी विनय बहादुर सिंह पहुंचे और मामले की जांच की. टिकारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत मकर यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. बेटे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >