किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

गया न्यूज : गया-धनबाद मुख्य रेलखंड पर हुई घ

गया न्यूज : गया-धनबाद मुख्य रेलखंड पर हुई घटना

मानपुर.

गया-धनबाद मुख्य रेलखंड पर मानपुर रेलवे स्टेशन से पूरब दिशा में सोमवार की दोपहर किसान ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर गांव के रहनेवाले काशीनाथ प्रसाद के बेटे 45 वर्षीय शंभू प्रसाद के रूप में हुई है. यह घटना गया-धनबाद मुख्य रेलखंड पर डाउन मेन लाइन पर खंभा संख्या 464/24 के पास हुई. इधर, जीआरपी के एसआइ पिंकू कुमार चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. इस घटना से कुछ घंटों के लिए परिचालन कार्य बाधित रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >