लापता बच्चे का सुराग खोजने गया पहुंचे परिजन

चार अप्रैल से लापता हुए जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव के रहनेवाले स्वर्णराज उर्फ रोशन के 13 वर्षीय बेटे आयुष कुमार की खोज में उनके परिजन शनिवार को गया पहुंचे.

गया. चार अप्रैल से लापता हुए जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव के रहनेवाले स्वर्णराज उर्फ रोशन के 13 वर्षीय बेटे आयुष कुमार की खोज में उनके परिजन शनिवार को गया पहुंचे और रेलवे स्टेशन व मानपुर सहित अन्य इलाके में खोजबीन की. मानपुर के लखनपुर गांव के रहनेवाले उमेश वर्मा ने बताया कि उनकी बहन नीती कुमारी की शादी मकरपुर गांव में है. उसे एक बेटा व दो बेटी है. चार अप्रैल की दोपहर करीब 01:45 बजे भगिना आयुष अपने घर से निकला और इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. गया रेलवे स्टेशन व मानपुर सहित अन्य इलाके में भी उसकी खोजबीन की गयी. लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला. इस मामले को लेकर मखदुमपुर थाने में शिकायत की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >